आदित्यपुर, अक्टूबर 25 -- आदित्यपुर, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने शुक्रवार को आदित्यपुर एवं आरआईटी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। घाटों व नालों की साफ-सफाई, आवागमन मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, बैरिकेडिंग, पेयजल की व्यवस्था तथा सुरक्षाबलों की तैनाती की स्थिति का जायजा लिया। सबसे पहले मार्ग-32 छठ घाट पहुंचे, जहां पर निगम की साफ-सफाई पर असंतुष्टी जाहिर करते हुए युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं, नदी किनारे कचरा डंपिंग नहीं करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी और एसी मार्ग-32, व्यवसायिक छठ घाट, कुलुपटांगा छठ घाट, जयप्रकाश उद्यान छठ घाट आदि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.