बोकारो, दिसम्बर 31 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर- 11, 34, 29, 14 में निगम प्रशासन की ओर से जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें कैलाश नगर, बांधगोडा, राम नगर कॉलोनी, सीडी रॉय पथ सहित विभिन्न जगहों पर निगम के एएमसी संजीव कुमार ने स्वंय निरीक्षण करते हुए कंबल का वितरण किया। साथ ही जगह-जगह अलाव व्यवस्था पर भी आमजनों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित निगम के पदाधिकारी, कर्मियों को मानवता का परिचय देते हुए कार्य करने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि निगम की टीम जरूरतमंदों की पहचान करते हुए सेवा प्रदान करने का काम कर रही है।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.