मुरादाबाद, मार्च 30 -- गोशाला में बीमार गोवंश को रखने से इनकार किए जाने व सुपरवाइजर द्वारा गोरक्षकों के साथ गलत व्यवहार किए जाने से सोमवार को अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आक्रोश गहरा गया। पीलीकोठी स्थित नगर निगम कैंप कार्यालय पर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। मांग की कि गोरक्षकों के साथ लगातार गलत व्यवहार करने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बीमार गोवंश को गोशाला में लेने से इनकार भी नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं की अपर नगर आयुक्त से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.