निगम ने 36 जलभराव हॉटस्पॉट्स पर काम करेगा तेज
गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून सीजन के दौरान साइबर सिटी को जलभराव के नरक से बचाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने अपनी ताकत झोंक दी है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित मानसून मैनेजमेंट सेल (एमएमसी) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शहर के सबसे संवेदनशील 36 जलभराव वाले हॉटस्पॉट्स का पूरा ब्योरा पेश किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, जोन-1 और जोन-2 में चिन्हित इन 36 स्थानों में से 16 पर ड्रेनेज सुधार का कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 20 हॉटस्पॉट्स पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (बरसाती नाला) की सफाई और गाद निकालने का काम तेज से जारी है। बैठक में निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान जनता को जलभराव और ट्रैफिक जाम से किसी भी कीमत पर जूझना न पड़े, इसके लिए सभी विंग आपसी समन्वय से काम करें। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.