नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, व.सं.। एमसीडी ने करोल बाग जोन में आठ किलोमीटर लंबी साइक्लोथॉन का शनिवार को आयोजन किया। इसका उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना था। साथ ही, लोगों में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान निर्धारित मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त दिलखुश मीणा ने राजेंद्र नगर से हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों और निगम कर्मचारियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.