फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। नगर निगम ने मंगलवार को शहर में चल रहे 46 अवैध होटल सील किए। इनमें 44 ओयो होटलों को पहले सील किया जा चुका था। जो सील तोड़कर दोबारा चलाए जा रहे थे। इनको दोबारा सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान होटल संचालकों ने विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने सील तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस में शिकायत दे दी है।बल्लभगढ़ की नबलू कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त करण सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया, जबकि एसडीओ हितेश दहिया ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर तैनात रहे। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.