रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने शहर में अवैध जल कनेक्शन और जलापूर्ति नेटवर्क से छेड़छाड़ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड संख्या-30 के तिवारी गली क्षेत्र में कार्रवाई की। जांच के दौरान निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम को बिना अनुमति सड़क खोदकर मुख्य मार्ग तक पाइपलाइन बिछाए जाने की जानकारी मिली। जांच में पाया कि पाइपलाइन अवैध जल कनेक्शन लेने के उद्देश्य से बिछाई गई थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर अधिकांश ने इसके संबंध में जानकारी होने से इनकार किया। किसी भी व्यक्ति ने पाइपलाइन के स्वामित्व या उपयोग की जिम्मेदारी नहीं ली। निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिछाई गई पाइपलाइन को हटवा दिया और क्षेत्र को पूर्व स्थिति में बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। निगम ने स्पष्ट किया है कि बि...