रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर की नालियों की सफाई के लिए नगर निगम ने अब बड़ा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत निगम ने सोमवार को वर्षों से बंद नालों को फिर से खोला और गंदगी से भरे नालों की सफाई की। शहर के अलग-अलग इलाकों में नालियों की सफाई की गयी। गौरतलब हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 'मानसून से पहले नालों की सफाई कराएं' नाम अभियान चलाया, जिसमें शहर के नालों के हालात दिखाए। इसके बाद निगम नालों की सफाई का अभियान चला रहा है। सोमवार को निगम ने बड़े नालों की जेसीबी मशीन से सफाई की। वार्ड-12 की मौलाना आजाद कॉलोनी, वार्ड-13 के गणपत नगर और वार्ड नंबर सात के खोराटोली कोकर में बड़े नाले की सफाई की। जमे गाद को निकाला। इसके अतिरिक्त सोरेन कुंज लाल कोठी, कुसुम बिहार, चुटिया मेन रोड, नया टोली चौक, कर्बला चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, अ...