मुरादाबाद, मई 19 -- मंगलवार सुबह टाउन हॉल पर सड़क किनारे अवैध तरीके से साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इससे बाजार में जाम के हालात बनने शुरू हो गए। सूचना पाकर नगर निगम की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अवैध तरीके से लगाए गए मंगल बाजार को हटवाने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नगर निगम की टीम ने मंगल बाजार हटवाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...