रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित जलसंकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शहर में संचालित जलापूर्ति योजनाओं और संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासक ने अधिकारियों को गर्मी के महीनों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को सुचारू और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम क्षेत्र में निगम की स्वामित्व वाली 181 एचवाईडीटी, 1611 मिनी एचवाईडीटी और अन्य विभागों के अधीन संचालित एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी के यूनिक नंबर में हेल्पलाइन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे खराबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.