रांची, मार्च 12 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम ने अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा, बेहतर प्रबंधन तथा उनकी जनउपयोगिता बढ़ाने के लिए शहर में जांच तेज कर दी। गुरुवार को भू-संपदा कोषांग के सहायक प्रशासक राहुल यादव के नेतृत्व में टीम ने कई इलाकों में निगम स्वामित्व के भवनों व अन्य परिसंपत्तियों की जांच की। इसमें वार्ड संख्या 18 से 36 तक करीब 15 निगम स्वामित्व के भवनों की जांच की गई। निरीक्षण में वार्ड 29, खादगढ़ा शनि मंदिर के पास सामुदायिक भवन में अवैध कब्जा कर डांस क्लास चलायी जा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए भवन में ताला जड़ दिया। वार्ड 21 में पंचायत भवन में अवैध रूप से ताला लगा मिला। भवन के अंदर किसी ने सामान भी रख रखा था। टीम ने ताले को हटाकर अपना ताला लगा दिया। सामान भी हटाने के निर्देश दिए।भवन को 24 घंटे में खाली करने की हिदायतसुखदेवनगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.