गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने नंदी पार्क गोशाला का विस्तार तेज कर दिया है। निराश्रित गोवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम गोशाला का विस्तार कर रहा है। निगम ने लगभग 14 हजार वर्गमीटर का क्षेत्र बढ़ाया है। इसमें पांच शेड बनाए जाएंगे। निगम की नंदी पार्क गौशाला है। इसमें करीब 1800 गोवंश रह रहे हैं। लेकिन गोशाला में अब ज्यादा जगह नहीं बची है। इस कारण गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी और उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. अनुज सिंह ने बताया गौशाला का विस्तार किया जा रहा है। इसमें पांच शेड बनाए जाएंगे। गाय नंदी, और बीमार गोवंश के लिए अलग-अलग शेड होंगे। गोशाला का काम आठ माह में पूरा हो जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन का काम पूरा हो गया है। चारदीवारी का काम जल्दी शुरू होगा। वर्तमान ...