नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम ने सभी जोन अधिकारियों और कर्मचारियों को धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त निगम ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सड़कों की मरम्मत का कार्य किया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कई स्थानों पर और जोन में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों का रखरखाव व मरम्मत का काम लगातार जारी है। बीते वर्ष अप्रैल से लेकर इस वर्ष फरवरी के दौरान निगम ने 431 किलोमीटर तक सड़कों की मरम्मत की। निगम की 52 मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीनों को तैनात किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...