बगहा, फरवरी 28 -- बेतिया। नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार को एक बार फिर से अतिक्रमण ड्राइव शुरू किया गया। मोहर्रम चौक से समाहरणालय चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की टीम सड़क को अतिक्रमणित कर खड़े किए गए ठेला शेड आदि को हटा दी। करीब दो दर्जन दुकानें, गुमटियों व अस्थाई निर्माण को हटा दिया गया। तीन-चार अवैध अस्थाई निर्माण को तोड़ दिया गया। निगम की टीम दोपहर में दल बल के साथ निकली और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। देखते ही देखते सड़क को अतिक्रमणित कर बनाए गए शेड, ठेला आदि पर जेसीबी चलने लगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास लोगों की भीड़ लग गई। अतिक्रमणकारी अपने-अपने दुकानों के टूटे मलवे समेटते नजर आए। कई लोगों ने नगर निगम के कड़े रुख को देख खुद ही अपना अतिक्रमण हटा दिया। जिसने अतिक्रमण हटाने में देरी की उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.