रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने मानसून को देखते हुए छोटे और बड़े नालों की युद्धस्तर पर सफाई शुरू कर दी है। इसके लिए वार्डवार बीट प्लान भी तैयार किया गया है। मंगलवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक बड़े नालों की सफाई हुई। निगम की टीम पूरी क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के साथ सफाई कार्य में जुटी रही। नालों की सफाई के लिए आवश्यकता के अनुसार आधुनिक मशीनों जैसे जेसीबी, सुपर सकर मशीन, स्किड लोडर और डिसिल्टिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। गौरतलब है कि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पिछले नौ दिनों से मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी स्थिति को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, जिसके बाद निगम प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। निगम ने...