निगम ने चौक-चौराहों पर की पानी की व्यवस्था
बगहा, अप्रैल 21 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। लगातार बढ़ते तापमान एवं संभावित हीट वेव को ध्यान में रखते हुए नगर निगम बेतिया द्वारा आमजन की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।नगर निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की है, ताकि राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की यह पहल शहरवासियों को गर्मी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई है। हीट वेव से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शहर में 11 जगहों पर आज खुलेगा प्याऊ नागरिकों को सावधानियों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जरूरी हो तभी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.