धनबाद, दिसम्बर 24 -- कतरास, प्रतिनिधि। जागो सामाजिक संस्था के आंदोलन का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी के निर्देश पर सोमवार देर रात कतरास शहर में सांड व आवारा पशु भगाओ अभियान चलाया गया। कतरास अंचल के नगर निगम कर्मियों ने दो ट्रैक्टर के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान कई सांड आपस में ही भिड़ गए, इससे कुछ देर के लिए शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि निगमकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सांडों को शहर से बाहर खदेड़ दिया। गौरतलब है कि बीते 15 दिसंबर को जागो सामाजिक संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कतरास नगर निगम अंचल कार्यालय के बाहर सांडों के आतंक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। मौके पर नगर निगम के सुपरवाइजर लाल कमल महतो, शिबू हाड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.