रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को शहर के दो प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। अलबर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ तक व किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। साथ ही कई सामग्रियां जब्त की गई। अलबर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ तक दो ठेला, एक चौकी, अस्थायी शेड, बांस-बल्ला व अन्य सामान जब्त किए गए। वहीं, किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक एक काउंटर, एक वाटर टैंक, दो कुर्सियां, दो ठेला, एक बेंच सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, गंदगी फैलाने और अवैध डिजिटल विज्ञापन प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल Rs.7,000 का जुर्माना लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.