मथुरा, फरवरी 17 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर विभाग ने जलकर-गृहकर का 61 लाख 37 हजार 382 रुपये का बकाया अदा करने पर सचिव आर्दश-फैज ऐ-आम एजूकेशन सोसायटी का खाता कुर्क कर दिया। इस खाते से धन की किसी भी तरह से निकासी नहीं होगी। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर कर विभाग जलकर, गृहकर व सीवर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कस रहा है। करीब एक सैंकड़ा बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बकाया न जमा करने वालों के विरुद्ध बकाया भवन पर कुर्की/सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को कर विभाग ने औरंगाबाद जोन के अंतर्गत भवन के स्वामी सचिव आर्दश-फैज ऐ-आम एजूकेशन सोसायटी स्थित ओरंगाबाद जोन पर बकाया जमा कराने प्रयास किया, लेकिन बकाया अदा नहीं किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सोसायटी पर जलकर, गृहकर व सीवर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.