आगरा, अप्रैल 24 -- नगर निगम की ओर से हरीपर्वत जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 81 स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी (स्वच्छ मोहल्ला) में शुक्रवार को ट्रिपल आर (रिड्यज, रीयूज और रीसाइकिल) अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान नगर निगम के निर्देश पर सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को ट्रिपल आर के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किस प्रकार हम अपनी दैनिक जिंदगी में अनुपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय उन्हें पुनः उपयोग या पुनः चक्रण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर नागरिकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों में पड़ी पुरानी किताबें, खिलौने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते आदि जैसी अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.