गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में नलकूप खराब होने से पानी संकट है। नलकूप ठीक और रखरखाव करने वाली कंपनी के काम में लापरवाही का आरोप है। कई पार्षदों ने नगर आयुक्त से कंपनी पर सही तरह से काम नहीं करने की शिकायत की है। जलकल विभाग ने नई कंपनी के लिए टेंडर निकाला है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर पुरानी कंपनी से काम नहीं लिया जाएगा। शहर के सभी 100 वार्डों में पाइप लाइन से पानी आपूर्ति हो रही है। इसके लिए जगह-जगह नलकूप हैं।निगम के जलकल विभाग ने नलकूप का रखरखाव और मरम्मत कराने का काम एक निजी कंपनी को दे रखा है।यह कंपनी लंबे समय से निगम में काम कर रही है। पार्षद नरेश जाटव और अजय शर्मा, मनोज और हिमांशु चौधरी आदि ने पूर्व में कंपनी के कार्य पर सवाल उठाए थे। पार्षदों ने कंपनी पर नलकूप के रखरखाव और मरम्मत कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.