निगम टास्क फोर्स पर अभद्रता का आरोप, एसएसपी से शिकायत
मथुरा, मई 21 -- वृंदावन में नगर निगम की टास्क फोर्स टीम एक बार फिर विवादों में घिर गई है। रमणरेती पुलिस चौकी के समीप फड़ लगाकर कपड़े बेच रही एक महिला ने नगर निगम टास्क फोर्स पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना जैंत क्ष्रेत्र के अन्तर्गत सुनरख वृन्दावन मार्ग स्थित लोटस गार्डन निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात करीब 8:20 बजे नगर निगम की टास्क फोर्स अचानक मौके पर पहुंची और उसका सामान जबरन उठाकर ट्रैक्टर में भर लिया। उसने जब विरोध किया तो टीम में शामिल कर्मचारियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह अपना सामान बचाने के लिए ट्रैक्टर से लटक गई, लेकिन निगम कर्मचारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। बाद में महिला रोती-बिलखती नगर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.