धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद के नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के आर्म्स लाइसेंस धारी को अपने आर्म्स और लाइसेंस का भौतिक सत्यापन करना होगा। दो चरणों में संबंधित थाने में भौतिक सत्यापन किया जाएगा। फिर संबंधित थाने में लाइसेंसी हथियार जमा करना होगा। चुनाव के बाद हथियार वापस किए जाएंगे। लाइसेंसी हथियार रखने वालों के लिए कैंप लगाया जा रहा है, जहां भौतिक सत्यापन होगा। धनबाद थाना, बैंक मोड़ व सरायढेला थाना क्षेत्र के लिए धनबाद थाने में 30 और दो फरवरी, धनसार थाना और केंदुआडीह थाना क्षेत्र के लिए धनबाद थाने में 31 और तीन फरवरी, पुटकी थाना जोगता थाना और लोयाबाद थाना क्षेत्र के लिए पुटकी थाने में 30 व दो फरवरी, बलियापुर थाना व सिंदरी थाना क्षेत्र के लिए बलिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.