बोकारो, फरवरी 3 -- चास प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव में नामांकन को लेकर सोमवार को मेयर और वार्ड प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। नामांकन के दौरान ही प्रत्याशियों ने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिससे सुबह- 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नेताजी चौक से लेकर धर्मशाला मोड़ तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। वही एसडीओ कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर घंटों जाम रही। जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार रहा। जिससे स्थानीय सहित स्कूल, यात्रा वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लिहाजा शहर का हर मार्ग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक जाम से जूझता रहा। मेयर के अलावा बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया। हर वार्ड पार्षद प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। कुल मिलाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.