धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। 11 साल बाद झारखंड में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पर्षद चुनाव की रणभेरी बजी है। एक तरफ जहां चुनावी समर में भाग्य आजमाने वाले और उनके समर्थक उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ चुनावी रणभेरी फरवरी में गूंजने वाली शहनाई में रोड़ा बन रही है। चुनाव के कारण शादी की तैयारी वाले घरों की चिंता बढ़ गई है। दूल्हा-दुल्हन पक्ष कई आशंकाओं से चिन्हित हैं। पूरे फरवरी महीने चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। खरमास के बाद साल 2026 का पहला वैवाहिक मुहूर्त 29 जनवरी को है। इस साल फरवरी महीने में 12 से ज्यादा विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। गृह प्रवेश और उपनयन के भी कई शुभ लग्न हैं। आयोजनों की तैयारियों में जुटे लोगों की सबसे बड़ी चिंता किराए के वाहनों को लेकर है। दरअसल चुनाव के निमित जिला प्रशासन की नजर किराए के वाहनों पर है। विभाग की ओर से जल्द ही वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.