रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। निकाय चुनाव में कथित अव्यवस्था पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में बोले, यह चुनाव झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में देखा जाएगा। प्रशासनिक अव्यवस्था से 50 हजार से अधिक वोटरों का मत प्रभावित हुआ है। एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग वार्डों में बूथ आवंटन, एक मतपेटी में पार्षद व महापौर के मतपत्र डाले जाने और बूथों में सुरक्षा व सीसीटीवी की कमी जैसे मामलों से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के नाम बूथ पर नहीं मिले और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था नहीं थी। वहीं, मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने डीसी को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टनगर में बने मतगणनास्थल पर सीसीटीवी लाइव मॉनिटरिंग बाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.