गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव की नियमित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अब मैदान में उतर कर अपने पक्ष में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इस कड़ी में रविवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। अलग अलग इलाकों में जाकर लोगों से मिलने जुलने का सिलसिला लगभग सभी प्रत्याशियों ने शुरू कर दिया है। इनमें मेयर के प्रत्याशियों ने जहां पूरे इलाके में अपने अपने एजेन्ट या सहयोगियों को ढूंढ़कर उन्हें कमान सौंपना शुरू किया वहीं वार्ड पार्षद के कैंडिडेट्स ने भी लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। इधर आम जनता भी प्रत्याशियों को अपनी मांगे बताना शुरू कर दी है। कई जगहों पर प्रत्याशियों को वोटरों ने अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान विभिन्न जगहों पर महिलाएं काफी एक्टिव दिखीं और अपने अपने इलाकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.