निगम क्षेत्र में 16 मई से 50 हजार कर्मचारी हाउसिंग सर्वे करेंगे
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जनगणना के पहले चरण में हाउसिंग सर्वे का काम शनिवार से निगम क्षेत्र में शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के लिए दिल्ली के 12 जिलों में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह कर्मचारी लोगों के घर जाकर हाउसिंग सर्वे में मौजूद 33 सवाल पूछेंगे और उस जानकारी को दर्ज करेंगे। वहीं, जिन लोगों ने अपना हाउसिंग सर्वे ऑनलाइन भर दिया है, उनके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें फॉर्म जमा करने पर मिली आईडी इन कर्मचारियों को देनी होगी। दिल्ली में जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीते 16 अप्रैल से हाउसिंग सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है। इसके पहले चरण में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्र का सर्वे हुआ है जो नई दिल्ली जिला में आता है। इस क्षेत्र में हाउसिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.