कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार। वरीय संवाददाता निगम क्षेत्र में स्व गणना को लेकर चल रहे जागरुक अभियान के बीच मंगलवार को डीएम आशुतोष दि्वेदी वार्ड नंबर छह में आयोजित संध्या चौपाल पहुंचे। उन्होंने वहां पर निगम की ओर से चल रही संध्या चौपाल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील किया कि वे स्व गणना में बढ़चढ़कर हिस्सा ले। साथ ही तैनात निगम के कर्मियों को निर्देशित किया कि हर हाल नागरिकों को स्वगणना भरने में प्रतिनियुक्त कर्मी सहायता प्रदान करेंगें। ताकि उन्हें स्व गणना भरने में किसी भी तरह की कठिनाई न आए। ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा सभी वार्ड में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सुपरवाइजर के माध्यम से प्रतिदिन प्रातः काल में वार्ड सभा और संध्या में संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।नगर यह भी पढ़ें- स्व-गणना में हर व्यक्ति को पूरी गंभीरता से स...