निगम क्षेत्र में संपत्ति और व्यवसाय शुल्क की अब होगी ऑनलाइन वसूली
मधुबनी, मई 2 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी । नगर निगम में अब संपत्ति कर और व्यवसाय अनुज्ञप्ति शुल्क की वसूली ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। सशक्त स्थायी समिति की शनिवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस फैसले से लोगों को भुगतान में आसानी होगी और राजस्व वसूली में पारदर्शिता आएगी। मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के विकास और प्रशासन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा हुई। बैठक में उपमेयर अमानुल्लाह खान, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, समिति सदस्य निराला देवी, आशीष झा, जमील अंसारी, अरुण कुमार और विभा देवी सहित अन्य थे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि से हुई, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद पहले से स्वीकृत विकास योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी देने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने इन योजनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.