हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- बैणी सेना और वाहन चालकों की नगर निगम में बैठक नगर आयुक्त ने निजी वाहनों से कूड़ा उठाने पर लगाई रोकहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में अब निजी वाहनों से कूड़ा उठाने पर रोक रहेगी। सोमवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बैणी सेना और वाहन चालकों की बैठक कर इस पर रोक लगा दी। निगम के कूड़ा वाहन चालकों को हर घर से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए। अब लोगों से केवल नगर निगम ही कूड़ा कलेक्शन शुल्क लेगा।कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार में गई। बैणी सेना के सदस्यों ने वार्ड में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। कहा कि नए वाहनों के हर घर तक न पहुंचने पर परेशानी बन रही है। देर से आने के साथ घरों से शुल्क लेने में समस्या होती है। बताया कि कई निजी समितियां निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण का का...