जमशेदपुर, मई 30 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र में घटिया निर्माण कार्यों को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने में आधा दर्जन से अधिक शिकायतें सामने आने के बाद अब स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। कई स्थानों पर लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवाने के साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। निगम क्षेत्र के बालीगुमा बगान एरिया, डिमना मेन रोड, सुकना बस्ती में सड़क निर्माण, वर्कर्स कॉलेज के सामने सार्वजनिक शौचालय निर्माण समेत अन्य योजनाओं में अनियमितता और घटिया सामग्री उपयोग की शिकायत दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं कराया जा रहा है और कई जगह बिना मानक का पालन किए कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मानगो: नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, निगम ने...