धनबाद, जनवरी 23 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। जिला प्रशासन ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 974 बूथों का वर्गीकरण किया है। इसमें 648 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि 168 बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। नगर निकाय चुनाव के दौरान जिला प्रशासन को इन बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगी। नगर निगम क्षेत्र के झरिया और कतरास अंचल के बूथ सर्वाधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन बूथों पर सुरक्षा बलों के अतरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने निगम क्षेत्र के 158 बूथों को सामान्य श्रेणी में रखा है। यह बूथ धनबाद अंचल में आते हैं। एक भवन में औसतन दो बूथ बनाए जाएंगे। निगम क्षेत्र में 468 भवनों में 974 बूथ हैं। चुनाव के दिन संवेदनशी...