बोकारो, मार्च 14 -- चास नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्र के समीप ही कचरों का ढ़ेर लगने से आमलोगों को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास गंदगी के कारण रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि निगम क्षेत्र में करीब 19 भारत स्वास्थ्य मिशन के तहत और 11 निगम के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र संचलित किया जा रहा हैं। जोड़ा मंदिर के समीप , यदुवंश नगर और महतो बांध के समीप समेत विभन्न जगहो पर स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कचरों का ढेर हैं। सोलागीडीह तालाब के समीप बने स्वास्थ्य केंद्र के आगे नालियों का गंदा पानी जाम रहता है। जिससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीज के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। लोगों ने कहा कि निगम को जल्द से जल्द इन नालीयों और कचरों की सफाई करनी चाहिए। जिससे यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की बीमारी ना फैले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.