निगम क्षेत्र के साफ सफाई कार्यो की मेयर ने किया समीक्षा
बोकारो, मई 18 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम में सोमवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में साफ-सफाई कार्यो की समक्षा हुई। जिसमें शहर में साफ-सफाई को लेकर प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा के साथ संबंधित पदधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मेयर ने कहा कि सभी सफाई सुपरवाइजरों, स्वच्छ भारत मिशन के श्रमिक, वाहन चालक व सफाईकर्मियों को प्रत्येक वार्ड में नियमित व सुचारू रूप से साफ-सफाई का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई सफाईकर्मी बिना आवेदन अथवा बिना उचित कारण के लगातार पांच दिनों तक अनुपस्थित रहने पर वैसे कर्मी कार्य से मुक्त कर होंगे। वाहन चालकों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य को नियमित रूप से संचालित करने तथा प्रतिदिन कम-से-कम पांच गाड़ियों में कचरे का डंपिंग यार्ड तक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.