कटिहार, मई 17 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम को डिजिटल और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में सॉफ्टवेयर बेस्ड क्यूआर सिस्टम के तहत घरों में क्यूआर प्लेट लगाने का काम शुरू किया गया l इसका शुभारम्भ वार्ड 30 से किया गया l इस अवसर पर मेयर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, वार्ड पार्षद नीतेश कुमार सिंह उर्फ निकु सिंह सहित निगम का अधिकारी व कर्मी मौजूद थे l मेयर ने कहा कि क्यूआर प्लेट से निगम की सेवाओं को अधिक पारदर्शी और नागरिक अनुकूल बनाया जाएगा l आम लोग क्यूआर प्लेट के माध्यम से नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ले सकते हैं l वार्ड की साफ़ सफाई व्यवस्था, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स आदि से सम्बन्धित सेवाओं का लाभ भी वार्ड के लोग उठा सकते हैं l सामान्य कार्यों और निगम की योजनाओं की जानकारी लेने के लिए लोगों को...