निगम को दूसरे दिन मिला 13 लाख का राजस्व
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में दूसरे दिन मंगलवार को भी नगर निगम की ओर से कैंप लगा। इसमें अनुज्ञा शुल्क, हाउस टैक्स, सीवर, वाटर टैक्स का 13 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। दो दिन लगे कैंप में करीब 40 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। नगर उपायुक्त अमित सिंह ने बताया कि जल्दी ही भुगतान की संशोधित दरों को ऐप के माध्यम से जमा करने की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे सभी लोग अपने करों और शुल्कों का भुगतान घर बैठे ही कर सकेंगे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. वाणी सिंह, डॉ. अजय अग्रवाल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आईएमए बिल्डिंग में कैंप, निगम ने वसूले 22 लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.