नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम ने अपने प्राथमिक स्कूलों के कायाकल्प की योजना बनाई है। इसके तहत स्कूलों में आधुनिक कंप्यूटर लैब बनाए जाएंगे। साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों के मैदानों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। निगम प्रशासन के मुताबिक, चांदनी चौक, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली समेत कई स्थानों पर स्कूलों का नवीनीकरण होगा। चांदनी चौक में सात स्कूलों के लिए 20 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने बताया कि स्कूलों की बेहतरी के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.