बगहा, अप्रैल 8 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम के तीन सैरातों की डाक हो चुकी है। निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बाकी बचे सैरातों की बंदोबस्ती को लेकर आम अधिसूचना जारी कर दी गई है। खुली डाक में नीलामी के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया आगामी 9,10 और 13 अप्रैल को पूरी की जाएगी।मेयर गरिमा सिकारिया ने बताया कि नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने अधिसूचना जारी कर दी है। सुबह 11 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर में सैरातों की डाक की जाएगी। इच्छुक संवेदक या व्यक्ति निर्धारित शर्तों के साथ इस बंदोबस्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसमें सागर पोखरा एवं उत्तरवारी पोखरा में नौका संचालन से शुल्क वसूली, न्यू हरिवाटिका बस स्टैंड कैंटिन की बंदोबस्ती, नगर निगम प्रशासन की कृषि योग्य भूखंडों समेत अन्य सैरातों की डाक होगी।यथा आबकारी गो...