मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की दुश्वारी दूर होने वाली है। तीन महीने से बंद पेंशन के कारण दवा-इलाज और जीवनयापन को परेशान बुजुर्गों को होली से पहले पैसे मिलेंगे। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में इनकी समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने इसपर त्वरित संज्ञान लिया है। शुक्रवार को पेंशनभोगियों के साथ ही नगर निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने नगर आयुक्त के साथ ही अखबार के प्रति आभार जताया। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि होली के पहले सबको वेतन व पेंशन देने का प्रयास है। बता दें कि पेंशन बंद होने से सेवानिवृत्त कर्मियों व उनके परिवारों की परेशानी को लेकर बीते 23 फरवरी को 'हिन्दुस्तान' में 'तीन माह से पेंशन बंद, जख्म बन चुका नासूर, पर्व से पहले मिले प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.