मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के साथ मिलकर रेलवे नया ड्रेनेज प्लान बनाएगा। इसके साथ ही माइक्रो टनल निर्माण को लेकर देश के जाने-माने आर्किटेक्ट व प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन एजेंसियों से भी तकनीकी मार्गदर्शन लिया जाएगा। इसका मकसद आधुनिक मानकों के अनुसार जंक्शन के साथ ही स्टेशन रोड, धर्मशाला व आसपास के इलाकों को जलजमाव से मुक्ति दिलाना है। इससे शहर और रेलवे क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था आपस में संतुलित और प्रभावी हो सकेगी। इसको लेकर बुधवार को समस्तीपुर मंडल में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मुजफ्फरपुर नगर निगम के मौजूदा ड्रेनेज व एलाइनमेंट को ध्यान में रखते हुए नया समन्वित ड्रेनेज प्लान बनाने का निर्देश आरएलडीए के अधिकारियों को दिया। तय हुआ कि इस परियोजना से जुड़ा विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.