निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, सफाई शुरू
पूर्णिया, अगस्त 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन द्वारा 30 जुलाई से पूरे बिहार में जारी अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को नगर विकास एवं राज्य सरकार के आश्वासन बाद समाप्त हो गया है। इसके साथ ही गुरुवार से नगर निगम पूर्णिया में स्थानीय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) संयुक्त संघर्ष मोर्चा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल भी समाप्त हो गयी और सारे कर्मचारी विधिवत काम पर लौट आए। गुरुवार की रात्रि से ही नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य पूर्ववत शुरू हो गया है। पूर्णिया नगर निगम में गुरुवार को महापौर विभा कुमारी की पहल पर वार्ड पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं पर बातचीत की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नगर निगम कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.