धनबाद, मई 7 -- धनबाद नगर निगम में इन दिनों नाम को लेकर अंदरूनी खींचतान अपने चरम पर है। नगर निगम की सभी विकास योजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन में लगाए जाने वाले शिलापट्ट से स्थायी रूप से सांसद-विधायक का नाम हटाने की तैयारी की जा रही है। 10 मई को प्रस्तावित नगर निगम बोर्ड की बैठक में सांसद-विधायक का नाम नहीं डालने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसे बोर्ड से पारित करते हुए स्थायी रूप से अब सांसद-विधायक का नाम शिलापट्ट से हटाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम में जनप्रतिनिधियों के नाम को लेकर एक महीने से विवाद चल रहा है। पिछले एक महीने में 20 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास मेयर संजीव सिंह ने किया है। शिलान्यास के लिए लगाए जाने वाले शिलापट्ट में सिर्फ मेयर, डिप्टी मेयर और स्थानीय पार्षद का ही नाम दिया जा रहा है। एक भी योजना में सांसद और स्थानीय विधायकों ...