निगम के विशेष सफाई अभियान के बाद भी शहर गंदा
फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा चलाया गया दो दिवसीय महा स्वच्छता अभियान शुक्रवार को संपन्न हो गया, लेकिन अभियान के दौरान बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। गुरुवार को महज चार मिलीमीटर बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव, कीचड़ और कूड़े के ढेर लग गए, जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। नगर निगम की ओर से शहर साफ स्वच्छ बनाने के लिए गुरुवार से दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा, जिसके तहत वार्ड नंबर 15, 36 और 40 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किए गए और सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों से सैकड़ों टन कूड़ा और मलबा हटाया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ सफाई अभियान अभियान में ट्रैक्टर-ट्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.