बोकारो, जून 12 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के दा चारकोल रेस्टोरेंट का शुक्रवार को निगम के फूड इंस्पेक्टर सहित टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई सहित खाद्य सुरक्षा मानकों पर जांच किया गया। जिसमें भारी अनियमितता सहित बासी खाद्य सामाग्री का उपयोग पाया गया। इस बाबत फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि रसोईघर में खाद्य सामाग्रियों के उपयोग में भारी अनियमितता पाया गया। आटा सहित चिकन तीन से चार दिन का पाया गया। इसके अलावा बेसिन, चूल्हा और डस्टबिन की स्थिति बेहद खराब पाया गया। परिसर में दुर्गंध से खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। रेस्टोरेंट संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए Rs.10 हजार का जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- अमोड़ी और स्वाला के भोजनालयों में छापेमारी की साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि साफ-सफाई के मामले में किसी ...