भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम पड़ाव पर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इसको लेकर रविवार की छुट्टी होने के बावजूद नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय में पदाधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे। मार्च महीने में विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की भुगतान (पेमेंट) संबंधी फाइलों के भारी दबाव को देखते हुए नगर आयुक्त ने विशेष व्यवस्था की है। फाइलों का अंबार न लगे और भुगतान प्रक्रिया समय पर पूरी हो, इसके लिए लेखा शाखा का विस्तार करते हुए दो अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारियों की वहां प्रतिनियुक्ति की गई है। इधर, रविवार को नगर निगम की सभी शाखाओं और प्रभागों के लंबित भुगतान और बिलों का 31 मार्च से पूर्व निष्पादन करने का निर्देश दिया है।मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष की समाप्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.