निगम के पास पार्किंग के लिए जमीन नहीं, रिकॉर्ड में 33 बीघा से अधिक भूमि
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों और भीषण जाम की समस्या के बीच नगर निगम के पास पार्किंग स्थल निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। यह कहना है निगम प्रशासन का जबकि नगर निगम के ही रिकॉर्ड में 33 बीघा 18 कट्ठा 14 घूर की अंचल संपत्ति दर्ज है। शहरवासियों का कहना है कि जब निगम के पास इतनी बड़ी भूमि उपलब्ध है तो पार्किंग के लिए जमीन नहीं होने का दावा आखिर किस आधार पर किया जा रहा है। मामला तब सामने आया जब एक अधिवक्ता ने सहयोग पोर्टल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में स्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित करने की मांग की। इसके जवाब में नगर निगम के कनीय अभियंता जय प्रकाश कुमार ने नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती को भेजे रिपोर्ट में कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग स्थल के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.