निगम के ट्रक ने सड़क पार कर रहे ऑटो चालक को कुचला
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली। यमुना विहार इलाके में शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहे व्यक्ति को दिल्ली नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नूर-ए-इलाही निवासी इसरार हुसैन के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी और 17 वर्षीय बेटे समेत अन्य सदस्य हैं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इसरार चांद बाग इलाके से अपना ऑटो लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय निगम के ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल इसरार को नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भजनपुरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लापरवाही से मौत की धाराओं में केस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.