निगम के जेसीबी पर चढ़ा विरोध, अभियान का विरोध
आगरा, जून 25 -- नगर निगम ने गुरुवार को सुल्तानगंज पुलिया से मुगल रोड होते हुए रश्मि मेडिकेयर अस्पताल तक अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के आगे अवैध रूप से निकाले गए दर्जनों टिनशेड, छज्जे और अन्य अस्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कई व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के दौरान एक युवक जेसीबी मशीन पर चढ़कर उससे लटक गया और कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद टास्क फोर्स और पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा, जिसके बाद अभियान पुनः शुरू कर दिया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.