गुड़गांव, दिसम्बर 29 -- गुरुग्राम। प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम का दावा करने वाले नगर निगम की कार्यप्रणाली पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हालिया सर्वे ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर किए गए इस सर्वे में खुलासा हुआ है कि निगम की देखरेख वाली 125 प्रमुख सड़कों में से केवल 4 सड़कें ही धूल मुक्त पाई गई हैं। बाकी 121 सड़कों पर धूल और मिट्टी की मोटी परत जमी हुई है, जो शहर के बढ़ते वायु प्रदूषण का मुख्य कारण बनी हुई है। प्रदूषण बोर्ड की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भौतिक निरीक्षण किया। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 34 सड़कों पर धूल और मिट्टी का स्तर अत्यधिक पाया गया, 58 सड़कों पर मध्यम स्तर का प्रदूषण और मिट्टी जमा मिली, 29 सड़कों पर धूल तो थी, लेकिन उसका स्तर तुलनात्मक रूप से कम था और केवल 4 सड़कें ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.